फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुबह धुंध, दोपहर में निकली धूप, ठंड से मिली राहत

Wed, 15 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज स्टेशन पर ठंड में खड़े बच्चे व उनके माता पिता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मकर संक्रांति के दिन धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली। सुबह हल्की धुंध रही, मगर शाम को सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। शाम साढ़े छह बजे से फिर धुंध छाने लगी। मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढाव से सेहत प्रभावित होने का अंदेशा जताते हुए डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उधर, दूसरे दिन लगातार धूप निकलने से किसान भी फसलों की सिंचाई संग यूरिया व दवा का छिड़काव करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन




सुबह से धूप निकलने के कारण लोगों को लगातार पड़ रही भीषण सर्दी से राहत मिली। हालांकि, सुबह कोहरे छाया रहा। मौसम खुलने से बाजारों, मंडियों में दिनभर चहल-पहल रही। बाजारों में खरीदारों व वाहनों की भीड़ के चलते कई स्थानों पर जाम लगा रहा। शहर के पार्कों में खूब रौनक देखने को मिली। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।


जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि दो दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी से रबी की फसलों में फायदा पहुंचा है। छह एमएम बारिश हुई थी। इससे एक सिंचाई की बचत हुई है। गेहूं, सरसों व अन्य फसलों की ठीक प्रकार से वृद्धि हो रही है। किसान सिंचाई संग फसलों में यूरिया का छिड़काव कर सकते हैं। खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य के प्रति बरतें सावधानी
फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव, हवाओं में नमी की मात्रा बढ़ने से संक्रमण व वायरस से जुड़ी बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव के प्रति सजगता जरूरी है। लोगों को चाहिए कि वे घरों व आसपास पानी जमा न होने दें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। संक्रमित स्थानों पर आने जाने से बचें। छोटे बच्चों, बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानियां बरतना जरूरी हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सक से तुरंत जांच करवाएं।




मौसम में दिख रहा उतार-चढ़ाव (तापमान डिग्री में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
सात जनवरी - 15.5 - 9.5
आठ जनवरी - 18.0 - 10.0
नौ जनवरी - 19.0 - 5.5
10 जनवरी - 20.0 - 4.0
11 जनवरी - 22.0 - 4.0
12 जनवरी - 28.0 - 7.0
13 जनवरी - 19.0 - 8.0




छाए रहेंगे बादल, बारिश की उम्मीद नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम नौ डिग्री रहा। मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 90 और न्यूनतम 52 प्रतिशत रही। 2.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलीं। बताया कि आगामी 24 घंटे हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने एवं पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें