फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बादलों की आवाजाही बेअसर, गर्मी से नहीं मिली राहत

Wed, 01 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं, फिर भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उमस के कारण दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आवाजाही कम रही। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चक्कर, उल्टी, डिहाइड्रेशन और घबराहट की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। बारिश नहीं होने से कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने के लिए बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ रही है।


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी का असर बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें