फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Sat, 16 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। रायबरेली के महाराजगंज के कैड़ावां गांव निवासी अंकित मौर्य (22) की बाइक इन्हौंना महाराजगंज मार्ग पर शिवरतनगंज के पुंडा मोड़ मजरे ठोकरपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन



पिता पप्पू मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनका बेटा अंकित मौर्य बाइक से किसी काम से सेमरौता कस्बा गया था। देर रात घर लौटते समय इन्हौंना महाराजगंज मार्ग पर पुंडा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर चला गया।


लोगों ने अंकित को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज दयाशंकर मिश्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिलखती रही मां : अंकित की मौत के बाद मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे को याद कर बदहवास हो उठीं। भाई अंकुश और पिता पप्पू मौर्य भी गहरे सदमे में दिखे। परिवार में छाए मातम के बीच परिजनों की हालत देख सभी की आंखें नम हो गईं।


शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम : अंकित पिता के साथ लखनऊ में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार उसकी शादी रायबरेली जिले के ही एक गांव में तय हुई थी और सगाई हो चुकी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। नवंबर में तिलक और विवाह की तारीख तय थी। बेटे की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव के लोग भी अंकित के सरल स्वभाव को याद कर गमगीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें