फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साइकिल से भिड़ी बाइक, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.ककवा गांव में मृतक राहुल के घर के सामने मौजूद गमगमीन लोग। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी-अठेहा मार्ग पर ककवा बाजार में बुधवार रात साइकिल और बाइक की भिड़ंत में मेडिकल स्टोर संचालक राहुल सिंह (35) की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार ककवा गांव निवासी पंचदेव कश्यप (60) घायल हो गए। पंचदेव का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। राहुल की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनकी गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



उदयभान सिंह ने बताया कि उनका बेटा राहुल ककवा बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था। बुधवार रात वह करवा चौथ का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। घर के पास एएनएम सेंटर मोड़ पर उसकी बाइक सामने से आ रही साइकिल से टकरा गई। हादसे में राहुल और पंचदेव दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंचदेव को भर्ती किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से साइकिल सवार अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान वहां पहुंची बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बताया गया कि राहुल ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे में सड़क पर गिरने और घिसटने से उसे गंभीर चोटें आईं। अंदरूनी चोट और रक्तस्राव से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसा अमेठी क्षेत्र में हुआ है, इसलिए मामले में कार्रवाई अमेठी कोतवाली पुलिस करेगी।


बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम
राहुल की मौत के बाद मां वीना सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। गर्भवती पत्नी दीपाली पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। होश में आने पर वह पति को पुकारने लगती हैं। यह देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बहनें अर्चना, उपासना और साधना इकलौते भाई की मौत से बिलख रही हैं। पिता उदयभान सिंह भी बेटे को खोने से गमगीन हैं। रोते हुए बताया कि घर में जल्द ही नन्हे मेहमान के आगमन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें