फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किराना दुकानदार, मौत

Fri, 30 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। पूरे साहब मंगौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह किराना दुकानदार अजय कुमार (20) का शव बाग में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि अजय गांव में किराने की दुकान चलाता था। बुधवार रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने गया था। सुबह कमरे में नहीं मिला तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव से करीब 300 मीटर दूर बाग में पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिजन और इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया।

अजय की मौत से मां प्रेमा देवी बेसुध हैं। बहनें लक्ष्मी, विमला, कमला, अनीता, नीलम और सुनीता भाई को खोने के गम में बिलख रही हैं। पिता अलगू राम गमगीन हैं। भाई अमर दिल्ली से गांव आ रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में मौत के कारणों को लेकर चर्चा होती रही। पिता अलगू राम ने बेटे की हत्या कर शव लटकाने का अंदेशा जताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देंगे। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें