फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Wed, 29 Oct 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी/मुंशीगंज। अमेठी सीएचसी में सोमवार देर शाम प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया, जिसके बाद परिजन दोनों के शवों को लेकर चले गए। सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन



मुंशीगंज के टेरी त्रिलोकपुर गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी दीपा तिवारी (28) को प्रसव पीड़ा हुई तो वे उसे लेकर सीएचसी अमेठी पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स दीपा को अंदर ले गईं। देर शाम प्रसव के दौरान उनकी पत्नी और नवजात दोनों की मौत हो गई। पति का कहना है कि अस्पताल में पांच महिला चिकित्सक तैनात हैं, फिर भी उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। स्टाफ नर्स प्रसव करा रही थीं।


अरुण ने आरोप लगाया कि पत्नी लगातार दर्द से कराह रही थी। उन्होंने नर्स से ऑपरेशन करने या रेफर करने की बात कही, पर जवाब मिला कि सब ठीक है। जब वे अंदर गए तो देखा कि नर्स पत्नी को थप्पड़ मार रही थी और उसे डांट-फटकार रही थी। देर शाम जब जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई तो जच्चा बच्चा को सुल्तानपुर रेफर करने का नाटक किया।
विज्ञापन



आशा संगिनी से डॉक्टर तक... सभी जिम्मेदार
दीपा के ससुर राजनारायण मिश्र ने कहा कि जच्चा-बच्चा की मौत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का परिणाम है। आशा संगिनी से लेकर डॉक्टर तक सभी जिम्मेदार हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से दोषियों को निलंबित कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। दीपा के निधन से घर में मातम छाया है। दीपा की तीन वर्षीय बेटी वैष्णवी का रो-रोकर बुरा हाल है।



आरोप निराधार, नहीं मिली शिकायत
सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोप निराधार हैं। उस समय डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. श्रेया ड्यूटी पर मौजूद थीं। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।


जांच टीम गठित
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि एसीएमओ डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. प्रेमा गोदी और डॉ. राम प्रसाद की टीम अमेठी सीएचसी के हालिया प्रकरण की जांच करेगी। तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें