फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में अंश मलिक, चक्का फेंक में शिवा अव्वल

Wed, 29 Oct 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक स्कूल-एक खेल योजना के तहत मंगलवार को जीआईसी टीकरमाफी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ में अंश मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धीरज दूसरे और शमशाद तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में शिवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रकुल प्रकाश दूसरे और मयंक तीसरे स्थान पर रहे। रस्सी कूद प्रतियोगिता में यासमीन प्रथम, अंकिता द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।


प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें