फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेट्रोलपंप पर उपद्रवियों ने किया बवाल

Fri, 27 Mar 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मोहनगंज में पेट्रोल पंप  ववाल के बाद लोगों को समझाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
तिलोई। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिलाईकला गांव में पेट्रोलपंप पर बृहस्पतिवार दोपहर तेल भराने को लेकर बवाल हो गया। अराजकतत्वों ने पंप कर्मियों से मारपीट की और बीचबचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं छोड़ा। यही नहीं उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और पुलिस जीप पर चढ़कर हंगामा किया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर स्टॉक मिलान की प्रक्रिया चल रही थी, जिस कारण कुछ समय के लिए नोजल बंद किया गया था। इसी दौरान घ्कुछ लोग जबरन तेल देने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने पंप कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उनकी भी पिटाई कर दी।


पुलिस पहुंची तो अराजकतत्वों ने उससे अभद्रता की। कुछ लोग पुलिस वाहन के बोनट पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। दरोगा श्याम बाबू से भी दुर्व्यवहार किया गया। स्थिति बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को काबू किया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें