फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 43 पर पहुंचा पारा, भीषण गर्मी व उमस ने किया बेहाल

Wed, 14 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गर्मी से बचाव कर गुजरतीं युवतियां
विज्ञापन
गौरीगंज। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रतिदिन बढ़ रहा पारा व चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। मंगलवार की रात हुई बूंदाबांदी से मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हो सका है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।बुधवार का दिन बेहद गर्म रहा। सुबह होते ही तापमान बढ़ गया। इसके कारण सड़कों पर इक्का-दुक्का ही वाहन नजर आए। लोग गर्मी से बचाव के लिए गमछा, तौलिया, रूमाल आदि से सर को ढककर बाहर निकलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


पिछले दस दिनों के तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
चार जून 41 28
पांच जून 41 28
छह जून 41 28
सात जून 42 28
आठ जून 42 28
नौ जून 42 28
दस जून 42 29
11 जून 42 30
12 जून 42 27
13 जून 43.5 26.5
14 जून 43 27
अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं
डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने व हवा की गति सामान्य से अधिक की संभावना है। बताया कि अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें