फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मशीनों ने आसान किया मानव का काम

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नाेलाॅजी में बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स विषय पर एक्सपर्ट टाक व कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में बीटेक प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। एक्सपर्ट टाक में मुख्य वक्ता युमागा टेक्नालजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व निदेशक प्रभात मिश्र ने कहा कि आज के समय में टेक्नोलाॅजी बहुत तेजी के साथ बदल रही है। मानव के कार्यों को सरल बनाने का काम मशीनों ने किया और अब मानव के कार्यों को रोबोट से कराने का चलन बढ़ रहा है। जिसमे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर और आफिस के काम के साथ मेडिकल में सर्जरी, स्पेस में खोज तथा सिविल कंस्ट्रक्शन, आदि क्षेत्रों में रोबोट का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्थान निदेशक शशांक श्रीवास्तव, सुधाकर सोनी, विवेक सिंह, संस्थान के डीन डॉ अरुण कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ चंदा रानी, कीर्ति जैन, विनोद, अजय मिश्र, आशीष त्रिपाठी, चंद्र शेखर सिंह, हरि कृष्ण मिश्र, लक्ष्मी पांडेय, शुभम श्रीवास्तव व बालेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें