फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मर्चेंट नेवी कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 05 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
उमापुर गानापट्टी गांव में रोते-बिलखते परिजन। )स्रोत : संवाद
विज्ञापन
अमेठी। उमापुर गानापट्टी गांव में विदेश से छुट्टी पर घर लौटे मर्चेंट नेवी के कर्मी विमल साहू (42) की शुक्रवार रात अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी मालती देवी ने संग्रामपुर के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मालती ने बताया कि उनके पति शुक्रवार को बाइक से अमेठी किसी काम से निकले थे। दोपहर बाद करीब चार बजे उन्होंने अपने भाई राजकुमार से फोन पर बातचीत की थी। देर रात गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि विमल पूरब प्रेम गांव के पास सड़क किनारे घायल पड़े हैं। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने विमल को मृत घोषित कर दिया।


शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी मालती ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि यह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपों की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी, जिसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन



मालती ने बताया कि उनके पति को छह माह से एक व्यक्ति लगातार फोन और व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेज रहा था। कई बार नंबर बदलने के बावजूद वह परेशान कर रहा था। इससे विमल तनाव में थे। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें