फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

Sat, 25 Apr 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती विवाहिता ज्योति विश्वकर्मा (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



मृतका का मायका रायबरेली जिले के नसीराबाद में है, जबकि ससुराल जायस के पूरे निजाम पाकर मजरे मोहना गांव में है। पिता विनोद विश्वकर्मा के अनुसार वर्ष 2022 में उनकी बेटी की शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। कई बार बेटी ने फोन पर अपनी परेशानी बताई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।


शुक्रवार सुबह अचानक ज्योति की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर परिजन चिंतित हो गए। ससुराल पक्ष उसे इलाज के लिए मोहनगंज मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था और इसी के चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन



उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला जायस थाना क्षेत्र का है। तहरीर मिलने पर संबंधित थाने में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें