फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार बाजार लेकिन नहीं मिल रहे खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। दीप पर्व पर इस बार बंदनवार, मोमबत्ती, चीन निर्मित कैंडल, शुभ दीपावली बैनर, फ्लोटिंग कैंडल, सेंटेड कैंडल, लक्ष्मीजी के चरण, दीवारों और छतों की लटकन व फैंसी पर्दे दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। दीपावली को लेकर बाजार गुलजार हैं। भीड़ भी दिख रही है लेकिन सामान महंगे होने से खरीदारी कम ही लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोशनी और रौनक का त्योहार प्रकाश पर्व दीपावली चार नवंबर को मनाई जानी है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीप पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। वैसे मार्केट में तो नवरात्र से ही दुकानों में माल भरने का काम दुकानदार शुरू कर देते हैं।
लोग भी अपने घरों को सजाने-संवारने के लिए सामानों की खरीदारी करते हैं। इस वर्ष कोविड केस कम होने से बाजार में भीड़ तो दिख रही है, लेकिन महंगाई के कारण खरीदार कम हैं। ट्रेडर्स ने जिन उम्मीदों के साथ त्योहारी बाजार की तैयारियां कर रखी हैं, उनकी उम्मीद पूरी होना अभी मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

व्यवसाय होगा प्रभावित
क्षेत्र में सजावटी सामान बेचने वाले धर्मेंद्र बताते हैं कि वे त्योहारी सीजन के हिसाब से व्यवसाय करते हैं। इस बार बंदनवार, मोमबत्ती, चीन निर्मित कैंडल, शुभ दीपावली बैनर, फ्लोटिंग कैंडल, सेंटेड कैंडल, लक्ष्मीजी के चरण, दीवारों और छतों की लटकन, फैंसी पर्दे आदि बेच रहे हैं।
दीपावली से महीने भर पहले सामानों के खरीदारी का काम शुरू कर देते हैं। इस बार काम थोड़ा कमजोर लग रहा है। पिछले साल कोरोना का भय था, मार्केट में सिर्फ खरीदार आ रहे थे। इस बार कोविड-19 का खौफ नहीं रह गया है। बाजार में भीड़ तो है, मगर उस हिसाब से बिक्री नहीं हैं।
कीमत बढ़ा रही ग्राहकों की चिंता
कोरोना के बाद महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। लोगों के पास पैसों की कमी है। मार्केट में आने वाले ग्राहक दाम सुनकर परेशान हो जाते हैं। ग्राहकों का कहना है कि जो मोमबत्ती 60 रुपये में 60 पीस मिलती थी। आज उसका रेट 70 रुपये में 30 पीस हो गया है। ऐसे में जिसे चार पैकेट मोमबत्ती की जरूरत है, वो दो ही पैकेट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें