फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज के संपर्क में आनेे वालों जांच अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना को नियंत्रित किया जा सके इसके लिए जिले में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की अनिवार्य जांच के साथ इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। डीएम ने जिम्मेदारों को अस्पताल में भर्ती मरीजों का खास खयाल रखने के साथ घरों पर आइसोलेट मरीजों से नियमित बात करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में गुरुवार सुबह डीएम अरुण कुमार ने कोरोना से जुड़े विभिन्न विदुंओं की समीक्षा की। इस दौरान सभी एसडीएम भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
डीएम ने प्रति दिन जांच हेतु भेजे जाने वाले सैंपल के संबंध में जानकारी ली तथा सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लक्षण युक्त सैंपल जांच हेतु भेजने का निर्देश दिया। कोविड अस्पताल में मरीजों को भोजन, नाश्ता की व्यवस्था एवं अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखने के साथ इस संबंध में मिलने वाली शिकायतों त्वरित निस्तारण करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बाहर से आने वाले लोगों की सतत निगरानी रखते हुए उनकी सैंपलिंग कराने को कहा। जिन गांव में अभी तक सैंपलिंग नहीं हुई है वहां भी डॉक्टरों की टीम भेजकर सैंपलिंग कराई जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, प्रभारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी सैंपलिंग, प्रभारी स्टोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें