फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली के बाद शनिवार से अपने काम पर लौटने वालों का सिलसिला जोरों पर है। महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में तीन दिन तक नो रूम की स्थिति बनी है। टिकट वेटिंग का आंकड़ा 150-200 के बीच चल रहा है। रातभर प्लेटफार्म पर नंबर लगाने के बाद भी तत्काल कोटे से टिकट नहीं मिलने से मायूस होकर लोग वेटिंग का टिकट ले रहे हैं।
विज्ञापन



नई दिल्ली, मुंबई, जयपुर व पंजाब जाने वाली ट्रेनों में 15 अप्रैल तक आरक्षित सीटों की वेटिंग लिस्ट लंबी हैं। अगले सप्ताह तक विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है, ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। शनिवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर तत्काल कोटे का टिकट बुक नहीं हो पाने से निराश बासुपूर गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि मुंबई जाना है। उद्योगनगरी के साथ लखनऊ से जाने वाली किसी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। सकरावा गांव निवासी सुधीर ने बताया कि दिल्ली का तत्काल टिकट बुक कराने आए थे, लेकिन नंबर आने तक वेटिंग हो गई।



संजीव कुमार, कुलदीप व जगदीश मौर्य पंजाब का टिकट बुक कराने आए थे।कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो निराश होकर लौटना पड़ा। गौरीपुर निवासी राजू ने बताया कि कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसलिए जनरल बोगी में सफर करना मजबूरी है। शिवराम ने बताया कि दिल्ली से होली का त्योहार मनाने आए थे। उन्होंने बताया कि दो दिन तक आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए नंबर लगाया था। इसके बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन






इन ट्रेनों में चल रही वेटिंग
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक से दिल्ली जाने वाली मालदाटाउन एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व पद्मावत एक्सप्रेस में चार दिन तक वेटिंग चल रही है। उद्योगनगरी में 15 अप्रैल तक वेटिंग का आंकड़ा 182 पार है। पंजाब मेल में भी तीन दिन तक नो रूम तो उसके बाद लंबी वेटिंग है। भोपाल-प्रतापगढ़, अर्चना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का भी यही हाल है। इतना ही नहीं इन दिनों इंटरसिटी व लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में भी साधारण डिब्बों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।





लोग एक दिन पहले से आरक्षण केंद्र पर नंबर लगा रहे हैं। प्रतिदिन एसी में करीब सात से 10 तो स्लीपर में 15-20 फार्म दिए जा रहे हैं। इसमें से एसी में दो-तीन तो स्लीपर में पांच-छह लोगों को ही तत्काल टिकट मिल पा रहा है। इस समय ट्रेनों में सीटें फुल हैं। यह स्थिति लगभग एक सप्ताह तक बनी रहेगी।
विज्ञापन

प्रवीण सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें