फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिकायतकर्ता बाबू फंसा, रिश्वत लेते वीडियो वायरल

Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय में अफसर व कर्मचारी के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला समाज कल्याण अधिकारी व प्रधान सहायक के बीच की चल रही लड़ाई अब खुल कर सामने आ गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले प्रधान सहायक का सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते वायरल वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन



जिले के समाज कल्याण विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रधान सहायक गोकुल प्रसाद जायसवाल ने बीते दिनों समाज कल्याण अधिकारी मनोज शुक्ल पर रिश्वतखोरी व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पत्नी के खाते में 40 हजार रुपये जबरन निकाल लेने का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी थी। वहीं समाज कल्याण अधिकारी ने भी प्रधान सहायक पर रिश्वत लेने व अनियमित तरीके से भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की जिम्मेदारी उपनिदेशक अयोध्या मंडल को सौंपते हुए 20 मार्च तक रिपोर्ट तलब की है।


इसी बीच आरोप लगाने वाले बाबू गोकुल प्रसाद जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह लाभार्थियों से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग वायरल हुए वीडियो में समाज कल्याण विभाग के प्रधान सहायक कथित तौर पर कार्यालय के अंदर कर्मचारियों की मौजूदगी में अलग-अलग कामों के लिए आए फरियादियों से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज शुक्ल ने बताया कि वायरल वीडियो कार्यालय से लिया गया सीसीटीवी फुटेज है। इसकी शिकायत पर डीएम की ओर से जांच कमेटी भी बनाई गई थी। ऐसे में अलग से स्पष्टीकरण मांगने का कोई मामला ही बनता है।
विज्ञापन



समाज कल्याण विभाग के प्रधान सहायक गोकुल प्रसाद जायसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो बीते साल सितंबर माह का है। कार्यालय आने वाले कई लोगों ने उनसे उधार राशि ली थी, जिसे वह लौटा रहे थे। यदि उन्होंने सितंबर माह में रिश्वत ली थी तो समाज कल्याण अधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण क्यों नहीं मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें