नामांकन दाखिल करते किशोरी लाल शर्मा।
- फोटो : amar ujala
अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा वैसे तो छह करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन उनके पास न तो आभूषण है और न ही वाहन।
शुक्रवार को नामांकन के साथ दाखिल किए गए हलफनामे में खुलासा किया गया है। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल कर्जदार भी हैं। उनके ऊपर 48 लाख 23 हजार 227 रुपये का कर्ज है। खास बात यह है कि किशोरी लाल से ज्यादा उनकी पत्नी किरन बाला पर कर्ज है। किरन बाला पर 4 करोड़ 21 लाख 73 हजार 121 रुपये कर्ज का बोझ है। किशोरी लाल ने शुक्रवार को दाखिल किए अपने नामांकन के दौरान हलफनामा में इसका जिक्र किया है।
ये भी पढ़ें - अमेठी-रायबरेली में जमीन पर दिखा सपा-कांग्रेस गठबंधन, राहुल-केएल शर्मा के साथ दिखे हजारों सपा कार्यकर्ता
ये भी पढ़ें - केएल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन; 1983 में राजीव गांधी के साथ वे आए थे अमेठी, तभी से यहीं के हो गए
पत्नी के पास है गाड़ी
कांग्रेस प्रत्याशी के पास कार नहीं है। उन्होंने दाखिल हलफनामा में इसका खुलासा किया है। उनकी पत्नी किरन बाला उनसे ज्यादा अमीर हैं। किशोरी लाल की पत्नी के पास गाड़ी है। दंपती के पास व्यावसायिक भवन के अलावा एग्रीकल्चर भूमि काफी है। दोनों लोग बड़े कारोबारी हैं। पेट्रोल पंप सहित कई व्यवसाय हैं।
| 2024 में परिवार की संपत्ति |
किशोरी लाला शर्मा |
किरन बाला |
| विवरण |
धनराशि |
धनराशि |
| नकद |
2,00,000 |
3,00,000 |
| बैंक में जमा |
98,44,832 |
91,89,305 |
| पीपीएफ एकाउंट |
5,91,914 |
5,91,931 |
| बिजनेस निवेश |
97,83,723 |
11,59,0620 |
| आभूषण |
शून्य |
1,40,000 के |
| वाहन |
शून्य |
20,36,547 |
| कुल चल संपत्ति |
20,42,0469 |
23,84,8403 |
| कुल अचल संपत्ति |
4,22,48,600 |
4,11,71,250 |
| कर्ज |
48,23,227 |
4,21,73,121 |