अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार के अमेठी सीट छोड़ने पर कहा कि उन्होंने चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही हार मान ली है इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके पहले इस सीट पर राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गांधी परिवार ने अमेठी सीट पर वोट पड़ने से पहले ही हार मान ली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।