फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: तेंदुएं की आहट से ग्रामीणों में दहशत, खेत में काम कर रहे दो युवकों को किया घायल

Sat, 02 Aug 2025 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के गाजनपुर दुवरिया गांव में शनिवार दोपहर खेत में खाद डाल रहे दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों घायल युवक जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक व गांव में नजर आया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाले सुल्तान शहीद स्मारक के गाजनपुर दुवरिया गांव में खाद डालने गए दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह जंगली जानवर को खदेड़ा, जिसके बाद दोनों युवकों को सीएचसी मुसाफिरखाना लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गाजनपुर दुवरिया गांव निवासी बलदेव (32) और सोनू (28) सुबह करीब 10 बजे खेत में डालने गए थे। दोपहर में दोनों अपने-अपने खेत में थे, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ाया।

ये भी पढ़े- UP: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सचिव निलंबित, मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाकर करवाया था गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: लाइनमैन ने बिजली काटी और फिर जोड़ने के लिए मांगे दो हजार रुपये... शिकायत सुनकर भड़के ऊर्जा मंत्री, हुई कार्रवाई


भीड़ आती देख तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि तेंदुआ पहली बार क्षेत्र में देखा गया है। उसी के हमले में दोनों युवक घायल हुए हैं। बगल में कादू नाला का जंगल है। वहां वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें