फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील क्षेत्र के रायपुर फुलवारी के हल्का लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ था। इस वीडियो को संज्ञान में लेकर एसडीएम ने शुक्रवार को हल्का लेखपाल को निलंबित कर आरके कार्यालय से संबद्ध किया है। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर फुलवारी में तैनात हल्का लेखपाल जगदीश प्रसाद मौर्य का कार्यालय में घूस लेते हुए एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया। शुक्रवार सुबह तहसील पहुंचे पूरे हरबंस मजरे ठेंगहा गांव निवासी अनिल कुमार पांडेय ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्ष 2018 में रायपुर फुलवारी गांव में उन्होंने बैनामा लिया था।
उक्त बैनामे की भूमि को धारा 80 के तहत अकृषि कराने के लिए हल्का लेखपाल को दस्तावेज दिया। लेखपाल ने 11 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि आधा पैसा देने के बावजूद तीन वर्षों से हल्का लेखपाल द्वारा टालमटोल किया जा रहा था। 18 मई को हल्का लेखपाल को आधा पैसा 5500 रुपये दिया। जिसका वीडियो भी मेरे पास है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई गवाही हैं। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हल्का लेखपाल जगदीश प्रसाद मौर्य को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने हल्का लेखपाल को आरके कार्यालय में संबद्ध करते हुए मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो मिले शिकायती पत्र के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच तहसीलदार द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें