अमेठी सिटी। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को जिले में नई तैनाती दी गई है। इनके जिम्मे जिले के 13 विकासखंडों की शिक्षा व्यवस्था और विभागीय योजनाओं के संचालन की निगरानी रहेगी। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि आराधना अवस्थी को तिलोई के साथ बहादुरपुर और सिंहपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विपुल कुमार उपाध्याय को अमेठी के साथ भादर और संग्रामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव शंकर मिश्र मुसाफिरखाना के साथ शुकुल बाजार और भेटुआ का काम देखेंगे। राजीव कुमार ओझा को गौरीगंज के साथ शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार मिला है। महेंद्र कुमार को जगदीशपुर के साथ जामों की जिम्मेदारी दी गई है।