फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से डोर-टू-डोर पोस्टल बैलेट से होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर से मतदान करने की मांग करने वाले बुजुर्ग व निशक्त आज घर से मतदान कर सकेंगे। मतदान के लिए टीम गठित करने के बाद रविवार को नामित कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल के बीच वीडियो कैमरे की निगरानी में मतदान कराते हुए मतपत्र सील्ड लिफाफे में पैक कर कोषागार में जमा करने का निर्देश दिया गया है। डोर-टू-डोर मतदान मेें आयोग के नियमों का पालन नहीं करने तथा शुचिता प्रभावित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु 80 वर्ष से अधिक आयु के ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की सुविधा दी गई है। जिले में चिह्नित 16,607 बुजुर्ग व 7,143 दिव्यांगजनों से फार्म भरवाया गया तो महज 265 बुजुर्ग व 119 दिव्यांगों ने ही घर पर रहकर मतदान करने की इच्छा जाहिर की है।
घर से मतदान करने की सहमति देने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग 21, 22 व 23 फरवरी को मतदान कर सकेंगे। घर से मतदान करने के लिए टीम गठित करने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी राज कुमार द्विवेदी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों को सहायक प्रभारी डाक मतपत्र के लिए नामित कर्मियों को प्रशिक्षित किया। एडीएम ने डोर-टू-डोर मतदान के दौरान मतदान की शुचिता कायम रखने के साथ आयोग के निर्देशों का पालन करने की बात कहते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अलग-अलग पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम व माइक्रो आब्जर्वर की पोलिंग पार्टी बनाई गई है। मतदान अधिकारी पोस्टल बैलेट जारी करने से पहले मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेंगे। मतदाता का नाम और पहचान के लिए प्रस्तुत दस्तावेज भी रजिस्टर में दर्ज कर मतदाता के हस्ताक्षर/अंगूठा का निशान लेने के बाद पोस्टल बैलेट जारी कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी देंगे। पूरी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी होगी। टीम को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि मतदाता किसी के प्रभाव में आए बिना अपनी स्वेच्छा से मतदान करें। मतदान के बाद पोस्टल बैलेट निर्धारित लिफाफे में रखकर सील्ड करते हुए आरओ के माध्यम से कोषागार में जमा कराते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें