फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यानुधनिक सुविधाओं से लैश हुआ विज्ञान लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक स्कूलों के बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने की कवायद के तहत स्कूलों में सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में चिन्हित शहर के शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लैब की स्थापना हो रही है। लैब की स्थापना के बाद विद्यार्थी विषय वस्तु को समझने के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र की अटल टिंग-रिंग विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण योजना के तहत चयनित शहर के शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण अंतिम चरण में है। कक्ष के लिए आवश्यक फर्नीचर क्रय किए जा चुके हैं तो कई अन्य सामन की आपूर्ति भी जल्दी ही होनी है। विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण होने से विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को आविष्कार व प्रयोग की विधि से समझते हुए मॉडल/प्रोजेक्ट तैयार करने में सहूलियत होगी।
विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चे अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से अपनी जानकारी को वैज्ञानिक कसौटी पर कसते हुए नए आविष्कार कर अपना, स्कूल व समाज का नाम रोशन कर सकेंगे। विज्ञान प्रयोगशाला का संचालन आगामी शैक्षिक सत्र से होगा।
विज्ञापन

अटल टिंग-रिंग प्रयोगशाला योजना के तहत सात लाख रुपये की निविदा के माध्यम से प्रयोगशाला की सामग्री की खरीद हुई है। प्रयोगशाला सामग्री की आपूर्ति शासन की ओर से नामित संस्था स्कूल को करेगी। 1.5 लाख रुपये से प्रयोगशाला में स्क्रीन, प्रोजेक्टर, सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकार्डर के साथ ही अन्य उपकरणों की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त 1.5 लाख रुपयेे से प्रयोगशाला में फर्नीचर, लाइट व सौंदर्यीकरण के साथ ही सुरक्षा उपकरणों की स्थापना की गई है।
शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिरा इंकॉ के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण व उपकरणों की खरीद अंतिम चरण में है। प्रयोगशाला की सभी तैयारी पूरी करते हुए छह मार्च को विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें