फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चमकेगी कस्थुनी-लालगंज, दादरा-गाजनपुर दुअरिया सड़क

Thu, 13 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित मुसाफिरखाना ​स्थित कस्थुनी-लालगंज, दादरा- गाजनपुर दुविरया संपर्क मार
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना क्षेत्र से गुजरने वाली अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में शामिल कस्थुनी-लालगंज, दादरा-गाजनपुर दुअरिया सड़क का चौड़ीकरण संग नवनिर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना क्षेत्र की अन्य जिला मार्ग की श्रेणी की प्रमुख सड़कों में शामिल जर्जर पड़ी 12 किमी. लंबी कस्थुनी-लालगंज, दादरा-गाजनपुर दुअरिया के दिन जल्द ही बहुरेंगे। लोगों की आवागमन में हो रही परेशानियां दूर होंगी। इस सड़क से बड़ी संख्या में लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। क्षेत्रवासियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने गत दिनों सर्वे करवाया था।
इसमें सड़क के जर्जर होने और सिंगल लेन की होने से जाम की परेशानी होनी की बात सामने आई थी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने किमी संख्या सात से 15 तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने के लिए नौ करोड़ 15 लाख के अनुमानित आगणन संग प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। अब विभाग निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार का चयन करते हुए प्रस्तावित कार्य पूरा करवाने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन


एक लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
सड़क के चौड़ीकरण होने से से कस्थुनी, लालगंज, दादरा, गाजनपुर व दुअरिया सहित करीब 20 गांवों की एक लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ब्लाॅक मुख्यालय, सीएचसी, तहसील संग जिला मुख्यालय गौरीगंज आने-जाने में आसानी होगी। इतना ही नहीं क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे से भी सीधा जुड़ाव होेने से आए दिन लगने वाले जाम की परेशानी से भी निजात मिलेगी।

मानक के अनुसार समय से पूरा होगा कार्य
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य को स्वीकृति मिली है। एक साल में नामित ठेकेदार की मदद से अवर अभियंता की निगरानी में मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने संग मरम्मत का काम मानक के अनुसार पूरा किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के बाद लोगों की यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें