फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दवा खाने से किया इन्कार, सीएमओ ने पहुंचकर खिलाई

Thu, 13 Feb 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की चिह्नित ब्लॉक मुसाफिरखाना और जामों में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा है। घर-घर पहुंचकर टीमें लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिला रही हैं। जामों ब्लॉक के डिहवा गांव में कुछ लोगों ने दवा खाने से मना कर दिया तो सूचना पाकर मौके पर सीएमओ पहुंचे। उनके समझाने-बुझाने पर लोगों ने दवाई खाई।
विज्ञापन

ब्लॉक मुसाफिरखाना और जामों को फाइलेरिया मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दोनों ब्लॉकों में करीब 3,63,516 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जानी है। दवा खिलाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा आदि की टीम घर-घर जा रही हैं। एक वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों व अन्य लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है।
ब्लॉक जामों के डिहवा गांव में करीब पांच से अधिक परिवारों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाने से इन्कार कर दिया। जिसपर टीम ने सीएचसी अधीक्षक और सीएमओ कार्यालय को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह गांव पहुंचे। वहां लोगों से बात करते हुए डीएम को भी मामले की सूचना दी। सीएमओ के समझाने-बुझाने के बाद सभी परिवार के सदस्यों ने दवा खाई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कुछ परिवारों ने दवा खने से इन्कार कर दिया था। बातचीत की गई, सभी सदस्यों ने दवा खा लिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग दवा खाएं, जिससे ब्लॉक व गांव फाइलेरिया मुक्त बन सके।

इन्कार सूची बनाने का दिया गया निर्देश
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि दोनों ब्लॉकों को फाइलेरिया मुक्त बनाने को लेकर अभियान चल रहा है। कहा कि जो लोग व परिवार दवा खाने से इन्कार कर रहे हैं, उनकी सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। इस सूची के अनुसार गांव पहुंचकर अफसरों की टीम उन्हें समझाकर दवा खिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें