फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 घंटे देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Sun, 03 Nov 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से पहुंची। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के विषय में कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ।
विज्ञापन



दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार रात 11.41 बजे के बजाए शनिवार सुबह 10.14 बजे गौरीगंज पहुंची। इससे इस ट्रेन से वाराणसी की यात्रा करने वालों को परेशानी हुई। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शनिवार को तीन घंटे की देरी से 11:12 बजे गौरीगंज पहुंची। सीमेंट फैक्टरी में काम करने वाले संजय प्रकाश, रमाकांत ने बताया कि जनसाधारण एक्सप्रेस से छठ पूजा पर घर जाने के लिए रात में गौरीगंज स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन छह घंटे देरी से शनिवार सुबह पहुंची। ऐसे में उन्हें पूरी रात प्लेटफार्म पर बितानी पड़ी।

पद्मावत एक्सप्रेस तीन, जनता एक्सप्रेस दो घंटे देर से संचालित हुई। पंजाब मेल, अर्चना एक्सप्रेस, आगरा-कोलकाता, नीलांचल सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ। वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ से शनिवार को आरक्षण व साधारण कोच में यात्रा करने वालाें को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ी। वाराणसी से रवाना होने के समय तक ट्रेन के नहीं पहुंचने से कोई इसकी वापसी का समय नहीं बता पा रहा था। यात्री कभी स्टेशन मास्टर तो कभी इंटरनेट से जानकारी लेने की कोशिश में लगे रहे। बरनाटीकर गांव निवासी सूर्यदीन ने बताया कि काशी विश्वनाथ के विलंब से यह समझ नहीं आ रहा है कि घर जाएं या प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करें। यही हाल अन्य यात्रियों का रहा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार रात गौरीगंज पहुंचने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची है। ऐसे में अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें