रेभा गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल लोग। स्रोत आयोजक
अमेठी। रेभा गांव में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश रख मंगल गीत गाए। वहीं भक्तों ने जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद कलश में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु फिर से कथा स्थल की ओर रवाना हुए। रास्ते भर विभिन्न देवी-देवताओं के जयघोष गूंजते रहे। कथा स्थल पहुंचने पर वेदी पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर उत्साह के साथ नृत्य किया। पूरे गांव में आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कलश यात्रा में प्रवाचक आचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी शांडिल्य, चंद्रिका प्रसाद मिश्र, विकास, अवनीश समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। आयोजक मंडल ने बताया कि रविवार से 28 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।