फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 घंटे देरी से पहुंची गौरीगंज आई जनसाधारण एक्सप्रेस

Thu, 09 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचीं। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक प्रभावित जनसाधारण एक्सप्रेस रही।
विज्ञापन

दानापुर से आनंद विहार जाने वाली यह ट्रेन मंगलवार रात 10:56 बजे गौरीगंज पहुंचने वाली थी, लेकिन 10 घंटे देरी से बुधवार सुबह 08:57 बजे पहुंची। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली जाने के लिए परिवार के साथ स्टेशन पहुंचे राम प्रसाद ने बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण बच्चों को गर्मी में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में तकनीकी कारणों के चलते संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें