फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएसी संदेश आते ही उमड़ी भीड़, बिगड़ी व्यवस्था

Thu, 09 Apr 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी में सिलिंडर लेने के लिए मौजूद उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। गैस वितरण की अस्थायी व्यवस्था बुधवार को तब बिगड़ गई जब ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले दो हजार उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डीएसी संदेश पहुंचते ही ककवा सड़क स्थित केंद्र पर पहुंच गए। यहां पर भोर से ही कतार लग गई। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को 150 और मंगलवार को 400 उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिला था। दोनों दिनों में गैस न मिलने पर लौटे उपभोक्ता भी बुधवार को केंद्र पहुंच गए। डीएसी मिलने के बाद लोगों में उम्मीद जगी कि सिलिंडर मिल जाएगा। गेट पर धक्का-मुक्की होती रही और भीड़ नियंत्रित करना कठिन हो गया। परची काटने की प्रक्रिया धीमी रही। एक परची बनाने में तीन से पांच मिनट लगने से कतार लगातार लंबी होती गई।
कई उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहे, फिर भी नंबर नहीं आया। उपभोक्ताओं ने मांग उठाई कि काउंटर बढ़ाए जाएं और परची काटने की प्रक्रिया तेज की जाए। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हो। उपभोक्ता मनोज कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे से कतार में लगे हैं, फिर भी सिलिंडर मिलने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। रामविलास ने कहा कि अधिक भीड़ से धक्का-मुक्की हो रही है, काउंटर बढ़ने चाहिए। सीमा देवी ने बताया कि डीएसी मिलने के बाद गैस मिलने की उम्मीद थी, मगर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी

उपभोक्ताओं ने बताया कि कतार में खड़े रहने के दौरान पानी और छाया की व्यवस्था नहीं मिली। तेज धूप में लंबे समय तक खड़े रहने से परेशानी बढ़ी। कुछ लोग बीच में लाइन छोड़ने को मजबूर हुए। बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान दिखीं। केंद्र के आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ।

नहीं है सिलिंडर की कोई कमी

पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि नई व्यवस्था में देर रात तक गैस वितरण जारी है। 360 सिलिंडर का लोड आया है। वितरण के बाद दूसरा लोड मंगाया जाएगा। सिलिंडर की कमी नहीं है और एक सप्ताह में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें