फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आठ घंटे देरी से गौरीगंज आई जनसाधारण एक्सप्रेस

Tue, 25 Nov 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जनसाधारण एक्सप्रेस सबसे अधिक लेट रही। यह ट्रेन रविवार रात 11:56 बजे पहुंचनी थी, मगर यह सोमवार सुबह 7:59 बजे स्टेशन पर आई। देरी के कारण कई यात्री प्लेटफार्म पर रातभर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन



नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस भी समय से नहीं पहुंच सकी। यह ट्रेन सुबह 4:37 बजे आने वाली थी, मगर लगभग दो घंटे देरी से 6:37 बजे आई। पद्मावत एक्सप्रेस भी तय समय से तीन घंटे बाद स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। यात्री अरुण ने बताया कि ट्रेनें देर से आ रही हैं, लेकिन सूचना समय पर नहीं मिलती, जिससे इंतजार का समय बढ़ जाता है। कई यात्रियों ने कहा कि रात में प्लेटफार्म पर रुकना बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुश्किल हो जाता है। ट्रेनों की देरी से टिकट खिड़की और प्रतीक्षालय में भी भीड़ बढ़ जाती है।



कुछ लोग वैकल्पिक साधन तलाशने लगे, जबकि कई यात्री सुबह तक प्लेटफार्म पर ही बैठे रहे। ठंड बढ़ने से रात में इंतजार करना और कठिन हो गया। ट्रेनों के देर से चलने से यात्रियों की योजनाओं पर असर पड़ता है। सोमवार को हुई देरी से लोगों को अपने कार्यों के लिए भी समय से पहुंचने में कठिनाई हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को समय-समय पर सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें