फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जामो ब्लॉक ऑफिस बना अखाड़ा, ग्राम विकास प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच भुगतान को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

Wed, 28 May 2025 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट हुई। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामो का खंड विकास कार्यालय मंगलवार को जंग का मैदान बन गया जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच भुगतान को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट उस वक्त हुई जब बीडीओ अपने चेंबर में मौजूद थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बरेहटी ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि वकील पांडेय और ठेकेदार हनुमान मिश्रा के बीच शौचालय निर्माण के भुगतान को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह वकील पांडेय अपने करीबी राहुल पांडेय के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान ठेकेदार हनुमान मिश्रा भी अपने सहयोगी विवेक मिश्रा के साथ वहां आ गए। कार्यालय परिसर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई।

ये भी पढ़े-  Ram Mandir: पांच जून को सात मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा, 101 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान, ट्रस्ट के महासचिव ने दी जानकारी
विज्ञापन


करीब दस मिनट तक ब्लॉक कार्यालय परिसर में हंगामा और हाथापाई होती रही, लेकिन बीडीओ बृजेंद्र सिंह अपने चेंबर में ही बैठे रहे। इस दौरान किसी भी कर्मचारी ने बीच-बचाव नहीं किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

तहरीर के आधार पर दर्ज होगा केस

जामो इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें