फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आईटीआई जगदीशपुर को जल्द मिलेगा अपना भवन

Wed, 18 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। विलंब से ही सही, सात साल पहले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जगदीशपुर के भवन निर्माण की मिली स्वीकृति मूर्तरूप लेती दिख रही है। भवन निर्माण का 75 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। शेष 25 फीसदी कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। भवन का कार्य पूरा होने के बाद आईटीआई को अपनी छत मिल जाएगी। अभी संस्थान किराये के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन




बच्चों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें ब्लॉक स्तर पर ही तकनीकी शिक्षा दिलाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी के प्रयास से 2017 में जिले में चार आईटीआई की स्थापना को स्वीकृति मिली थी। इसमें बहादुरपुर ब्लॉक के फुरसतगंज, सिंहपुर के इन्हौना, बाजारशुकुल के महोना और जगदीशपुर के कठौरा शामिल थे। आईटीआई जगदीशपुर को कठौरा के बनभरिया रोड पर स्थित दो एकड़ जमीन पर बनाया जाना था।


प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद दो अक्तूबर 2017 में आठ करोड़ 87 लाख 48 हजार रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ प्रखंड अयोध्या द्वितीय ने निर्माण कार्य शुरू कराया। कार्यदायी संस्था को 36 माह में काम पूरा करना था। 85 माह बीतने के बाद भी अभी तक भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार भवन का 75 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था को वित्तीय स्वीकृति के मुताबिक पूरे पैसे भी मिल गए हैं।
विज्ञापन





ये काम हुए पूरे
आईटीआई जगदीशपुर के कार्यदेशक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि चार वर्कशॉप, दो कर्मचारी आवास, एक प्रधानाचार्य आवास, प्रशासनिक भवन आदि का कार्य हो चुका है। गेट, ट्रांसफार्मर, खिड़की, दरवाजे, शीशा, वायरिंग, पानी की टंकी, वाशरूम, कार्यशाला की फर्श, इंटरलॉकिंग रोड, प्लंबरिंग और समतली का कार्य बाकी है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ प्रखंड अयोध्या द्वितीय के क्षेत्रीय अवर अभियंता नागेश सिंह ने बताया कि भवन के निर्माण का बचा काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें