फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली की आवाजाही से रात काटना हुआ मुश्किल

Mon, 08 Jun 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमस भरी रात में बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। शनिवार रात नौ बजे से रविवार सुबह तक बिजली की आवाजाही जारी रही, जिससे करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



बिजली न रहने से पंखे, कूलर और मोटर बंद हो गए। कई मोहल्लों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया। लोग राहत के लिए छतों और घरों के बाहर समय बिताने को मजबूर रहे। परेशान उपभोक्ता पावर हाउस और एसडीओ को फोन मिलाते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इससे लोगों में नाराजगी रही। रविवार को भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। हर घंटे कई बार ट्रिपिंग और कटौती से घरेलू कामकाज के साथ कारोबार भी प्रभावित रहा।


शुकुलपुर फीडर क्षेत्र में शुक्रवार शाम 7:10 बजे से रात 9:30 बजे तक बिजली बाधित रही। इसके बाद आधी रात फिर करीब दो घंटे आपूर्ति ठप रही। शाहगढ़ के पनियार पावर हाउस क्षेत्र में रात और दिन मिलाकर छह घंटे से अधिक बिजली नहीं मिली। मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्र में तीन चरणों में चार घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। करपिया और मऊ उपकेंद्र क्षेत्रों में भी करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता, भादर, जायस और अमेठी क्षेत्र से भी अनियमित आपूर्ति की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि कटौती शासन के निर्देशानुसार की जा रही है। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की गई है। एसडीओ गौरीगंज से मामले में जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें