फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 08 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी थाने में पकड़े गए चोरी के आरोपी व बरामद बाइकें और पार्ट्स। स्रोत: निजी सूत्र
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें पांच पूरी मोटरसाइकिलें और दो बाइकों के पार्ट्स शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह अमेठी और प्रतापगढ़ से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनके पुर्जे अलग-अलग बेचता था। एसपी सरवणन टी ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन



एसपी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच में उनके कब्जे से तीन की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात के धनीपुर निवासी वीरेंद्र वर्मा, साहिल सरोज, अंतू के कोलगढ़ निवासी धर्मेंद्र वर्मा तथा पसिया की बाग कोडरा मधुपुर निवासी धीरज वर्मा के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर बेनीपुर नहर के पास स्थित खंडहर से दो और चोरी की मोटरसाइकिलें तथा दो बाइकों के पार्ट्स बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने अमेठी और प्रतापगढ़ में कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सभी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के अन्य वाहनों के संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें