फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्वर धीमा होने से बढ़ा किसानों का दर्द

Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार होने के बावजूद किसान खाद के लिए घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। सहकारी समितियों और इफको केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। परेशानी खाद की कमी नहीं, बल्कि ई-पॉस मशीनों के धीमे सर्वर की है। आधार सत्यापन में देरी से वितरण की रफ्तार थम गई है। उमस भरी गर्मी में किसानों को अपनी बारी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बारिश के बाद धान की फसल में यूरिया डालने का समय होने से खाद की मांग बढ़ गई है। शुक्रवार को गौरीगंज इफको केंद्र पर करीब 150 किसान कतार में दिखाई दिए। कई किसानों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। किसान रमेश कुमार ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर तक खाद नहीं मिल सकी। सुमन ने बताया कि एक बोरी यूरिया के लिए दूसरे दिन भी केंद्र आना पड़ा।

दरपीपुर साधन सहकारी समिति पर किसान अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सर्वर धीमा होने से वितरण प्रभावित हो रहा है। किसान उपेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि धान की फसल में समय से यूरिया डालना जरूरी है, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। रायबरेली रैक से निजी दुकानों के लिए 11,100 क्विंटल और समितियों के लिए 1,600 क्विंटल यूरिया प्राप्त हुई है। अगले दो दिनों में इफको की 26 हजार क्विंटल यूरिया की एक और रैक भी पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वर सामान्य होते ही खाद वितरण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें