फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फ्लैग मार्च के दौरान बिगड़ी दरोगा की तबीयत, मौत

Sat, 07 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक की शुक्रवार को सुबह फ्लैग मार्च के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। दरोगा की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन




कौशांबी जिले के थाना मंझनपुर क्षेत्र के तेवा गांव निवासी राकेश पांडेय (57) वर्ष 1986 में आरक्षी पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। पदोन्नति के बाद उपनिरीक्षक के रूप में कई जिलों में काम करने के बाद 18 जून 2023 को वह अमेठी में आए थे। वर्तमान में वह संग्रामपुर थाने में तैनात थे। शुक्रवार को सुबह नायब तहसीलदार गायत्री प्रसाद त्रिपाठी, एसएचओ ईश नारायण मिश्रा की अगुवाई में फ्लैग मार्च में वह शामिल हुए थे।



पैदल गश्त टोली थाने से निकलकर कालिकन धाम, अस्पताल गेट होते हुए कनू गांव में बनी मस्जिद का भ्रमण कर लौट रही थी। तभी कनू टिकरन निवासी शहजाद के घर के सामने राकेश पांडेय के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। राकेश पांडेय की तबीयत खराब होती देख आननफानन उन्हें सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया हार्टअटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। जानकारी होने पर उनके बेटे सौरभ पांडेय के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ ईश नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद गार्ड ऑफ ऑनर व सम्मान देने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



क्षेत्र में लोकप्रिय थे दरोगा राकेश पांडेय
दरोगा राकेश पांडेय की मृत्यु की खबर संग्रामपुर में आग की तरह फैल गई। सुनने वाले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था। इनके अंतिम दर्शन के लिए संग्रामपुर अस्पताल में लोगों का तांता लग गया। क्षेत्र के ठेंगहा, मड़ौली, तारापुर, सहित कई गांवों की सुरक्षा व्यवस्था इन्हीं के जिम्मे थी। राकेश पांडेय का स्वभाव बहुत अच्छा था। वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। ठेंगहा गांव के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह, राकेश कुमार मौर्य, बृजेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने अस्पताल में आकर मृतक राकेश पांडेय के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें