फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशुपर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। कस्बा स्थित एक मकान से कई असलहे व कारतूस के साथ दोनों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाला उपकरण बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए एसपी दिनेश प्रताप सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया था। जगदीशपुर एसएचओ राजेश कुमार सिंह मंगलवार देर शाम कस्बा भ्रमण पर निकले थे कि इसी बीच मुखबिर ने उन्हें कस्बे में ही एक शस्त्र फैक्टरी के संचालन की सूचना देते हुए मौके पर कारोबारियों की मौजूदगी की बात बताई।
इस पर कोतवाल ने कस्बे के शांति मार्केट स्थित रियासत अली के मकान में दल-बल के साथ छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस ने असलहा बनाते रियासत अली व सोहराब अली उर्फ चांद को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मौके से 12 बोर की एक बंदूक, एक तमंचा तथा 116 कारतूस तथा 138 खोखे, कारतूस बनाने/भरने की मशीन व ड्रिल मशीन, स्प्रिंग, 26 सपोर्टर, हथौड़ी, राड, रेती, कारतूस के अंदर प्रयोग किए जाने वाले 3,998 छर्रे, बारूद, रांगा, 39 टिकली, टोपी, 139 टिकिया समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए।
एसपी दयाराम सरोज ने बताया कि पूछताछ में रियासत अली ने सामान लाकर असलहा बनाने, उसकी मरम्मत तथा कारतूस भरने की बात स्वीकार की है। बरामद सभी सामग्री जब्त कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें