अमेठी सिटी। स्वगणना का कार्य 21 मई तक चलेगा। अपने मोबाइल से स्वगणना कर विशिष्ट पहचान संख्या सहेज कर रख लें। जनगणना कार्मिक के आने पर वही आईडी उसे दें। अगर स्वगणना में कोई दिक्कत आ रही है तो संबंधित हलका लेखपाल, प्रगणक में लगाए गए शिक्षकों से संपर्क कर आसानी से भर लें।
स्वगणना se.census.gov.in को अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर पर खोलें। पोर्टल खुलने पर प्रदेश का नाम दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरें। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिये पंजीकरण करें। भाषा चुनने के बाद डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करें और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर आवास और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट कर दें।
इसके बाद मिलीं विशिष्ट पहचान संख्या का स्क्रीनशॉट कर सुरखित रख लें। तहसीलदार सूरज प्रताप ने बताया कि प्रक्रिया में मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।