फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबरार, तेजस्वी और विजय दौड़ में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र की जरौटा ग्रामसभा में बुधवार को युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल की ओर से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, डिस्क-थ्रो, दौड़, वॉलीबाल, गोला फेंक व ऊंची कूद आदि खेल हुए। दौड़ की प्रतियोगिताओं में इबरार, तेजस्वी और विजय सबसे तेज दौड़े।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में कालिकन की टीम ने डिहवा को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में जरौटा टीम ने राजापुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मो. इबरार, द्वितीय स्थान आकाश सिंह व तृतीय स्थान नितिन सरोज ने प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में तेजस्वी द्विवेदी ने प्रथम स्थान, वैशाली मिश्रा ने द्वितीय स्थान व गीता मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजय कुमार, द्वितीय स्थान अनुज व तृतीय स्थान नितिन सरोज ने प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विजय कुमार ने प्रथम स्थान, सुरेश कुमार ने द्वितीय व सत्यम वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता टीम को संग्रामपुर बीडीओ विजय अस्थाना ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौके पर अलगू यादव, राधेश्याम कश्यप, उमेश चंद्र, दिनेश कुमार मिश्र, कुंवर बहादुर यादव, अखिलेश यादव, कृपा सागर मिश्र, मंशाराम मिश्र व खिलाड़ी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें