फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 111 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हटेगी एचटी लाइन

Fri, 05 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 111 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें जल्द हटाई जाएंगी। शासन ने विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 1.25 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ऊर्जा निगम को निर्देशित किया गया है कि कार्य को मानक के अनुसार जल्द पूरा किया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि ऊर्जा विभाग जल्द ही सभी प्रभावित विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटा देगा। ये काम बेहद जरूरी है।
विज्ञापन




जिले में कुल 1570 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। हाल ही में सर्वे कराने पर पता चला कि 111 विद्यालयों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट अथवा उससे अधिक क्षमता की हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। कई विद्यालयों में कक्षाएं और खेल का मैदान सीधे इन खतरनाक तारों के नीचे बने हैं। इस कारण बारिश, तूफान या आंधी आने पर हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया और शासन को भेजा। प्रस्ताव में इन तारों को हटाने, स्थानांतरित करने या भूमिगत करने की बात कही गई। शासन ने प्रस्ताव स्वीकार कर धनराशि जारी कर दी।



ब्लॉकवार प्रभावित विद्यालय
जिले में अमेठी ब्लॉक के चार, बहादुरपुर के नौ, भादर के पांच, भेटुआ के सात, गौरीगंज के नौ, जगदीशपुर के 14, जामों के 19, मुसाफिरखाना के पांच, संग्रामपुर के छह, शाहगढ़ के दो, बाजार शुकुल के छह, सिंहपुर के 10 और तिलोई के 15 विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन




जिला स्तरीय समिति का गठन
शासन से बजट जारी होने के बाद जिले में एक समिति का गठन किया गया है। इसमें डीएम अध्यक्ष रहेंगे, जबकि सीडीओ, बीएसए, डीआईओएस और उच्च शिक्षा अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को संयोजक बनाया गया है। साथ ही अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता को भी समिति में शामिल किया गया है। समिति कार्य की प्रगति पर निगरानी रखेगी।



जल्द हटेंगे बिजली के तार
अधीक्षण अभियंता धर्म विजय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार और परिसर में लगे खंभों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नियमानुसार कार्य कर विद्यालयों को हाईटेंशन लाइन के खतरे से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें