फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली 16-58-33

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। होली त्यौहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। बाजारों में रंग बिरंगी पिचकारी व रंग से जुड़ी सामाग्री की दुकानें सजी हैं तो देर शाम तक बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ जमा रही। लोग खानपान के साथ ही होली के सामानों की खरीददारी करते रहे। जिला व पुलिस प्रशासन भी होली तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। होली से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार शाम को जगह-जगह होलिका का दहन किया जाएगा। शुक्रवार को रंग खेलकर होली का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के आकंड़ों के अनुसार गौरीगंज में 115, मुंशीगंज में 82, जामो में 102, अमेठी में 140, पीपरपुर में 72, रामगंज में 52, संग्रामपुर में 125, मुसाफिरखाना में 193, जगदीशपुर में 137, बाजार शुकुल में 159, कमरौली में 65, मोहनगंज में 145, शिवरतनगंज में 187, फुरसतगंज में 81 व जायस में 84 समेत जिले में 1739 स्थानों पर होलिका दहन होगा। गौरीगंज, जामो, जगदीशपुर, कमरौली व शिवरतनगंज थानाक्षेत्र में एक-एक तो जायस में दो स्थानों पर होली पर्व का जुलूस निकलेगा।
पुलिस ने 184 स्थानों को संवेदनशील के रूप मेें चिह्नित किया है। सभी थाना क्षेत्रों को मिलाकर 100 दरोगा, 210 मुख्य आरक्षी, 387 आरक्षी व 182 होमगार्ड की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात की गई है। गौरीगंज में आधा सेक्शन, अमेठी में एक प्लाटून, जगदीशपुर में तीन सेक्सन, जायस में डेढ़ सेक्सन व शिवरतनगंज में ढाई सेक्शन पीएसी लगाई जाएगी। जिले को चार जोन व 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी एसडीएम को जोन प्रभारी नामित किया है। तहसीलदार व नायब तहसीलदार को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के साथ हल्का लेखपालों को अपने क्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने सभी सीओ को पुलिस जोन प्रभारी नामित करते हुए एसडीएम के साथ तो थाना प्रभारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया है।
मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रंगों के पर्व पर लोगों को हर्बल रंग का प्रयोग करना चाहिए। पेंट, वार्निश, बैट्री व केमिकल युक्त रंग का प्रयोग नहीं करने की सलाह देते हुए डॉक्टर ने कहा कि चेहरे पर रंग का प्रयोग न करें। आंख में रंग पड़ने की दशा में तत्काल साफ पानी से धुलने के साथ चिकित्सक से संपर्क करें। सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित लोग रंग से दूर रहें।
होलिका दहन बृहस्पतिवार को होगा। सुबह चौदस और दोपहर बाद पूर्णिमा होने के कारण शिव शक्ति योग बन रहा है। इस कारण दोनों ही समय शिव की पूजा अर्चना करने का विशेष लाभ मिलेग। ज्योतिषाचार्य आशुतोष पांडेय ने बताया कि इस बार होलिका दहन के दिन शिव शक्ति योग बन रहा है, जो कई वर्षों में एक बार ही आता है। इस दिन एक ही दिन में दो शुभ मुहूर्त का योग है। सुबह के समय चौदस तिथि पड़ने से इस समय पूजा अर्चना किए जाने का विशेष महत्व है। दोपहर बाद पूर्णिमा लगने से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें