फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामो-जगदीशपुर मार्ग पर जल्द तैयार होगी ग्रीन बैल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पर्यावरण संतुलन कायम रखने की कोशिश में जुटा वन विभाग जामो-जगदीशपुर मार्ग पर ग्रीन बेल्ट तैयार करने में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए पहले चरण में पांच किलोमीटर में पांच सौ पौधे लगाकर ट्री गार्ड भी बनाए गए है। पौधों की निगरानी के लिए वन रक्षक तैनात करते हुए शेष क्षेत्र की भूमि का मृदा परीक्षण करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्षा काल में 35 लाख पौधे रोपित करने की कोशिश में जुटा वन विभाग इन दिनों सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट तैयार कर रहा है। पर्यावरण संतुलन कायम रखने के साथ यात्रा के दौरान लोगों को प्राकृतिक वातावरण की अनुभूति कराने के लिए जिला मुख्यालय से गुजरने वाले जामो-जगदीशपुर मार्ग पर पांच किलोमीटर दोनों पटरियों पर फलदार व फूलदार के साथ पांच सौ छायादार पौधे रोपित किए गए हैं।
पौधे तैयार हो सकें इसके लिए वन विभाग ने ईंट का ट्री-गार्ड तैयार करते हुए वन रक्षक की तैनाती की है। वन रक्षक प्रतिदिन पौधों को पानी देने के साथ निगरानी व सूखने पर दूसरा पौधा लगाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में पांच किलोमीटर ग्रीन बेल्ट तैयार करने के बाद वन विभाग शेष 27 किलोमीटर सड़क के किनारे दोनों पटरियों पर वर्षा काल के पहले पौधे रोपित करते हुए मृदा परीक्षण के साथ गड्ढे तैयार करने में जुटा है।
प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि जामो-जगदीशपुर मार्ग के साथ अन्य मार्गों का चयन ग्रीन बेल्ट के लिए किया जा रहा है। वनाधिकारी ने लोगों से रोपित पौधों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील करते हुए स्वयं भी विभाग से पौधे प्राप्त कर उन्हें रोपित कर पर्यावरण संतुलन में सहयोग देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें