फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वेल्डिंग करते समय केमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट... चार मजदूर झुलसे, हालत नाजुक; लखनऊ रेफर

Tue, 26 Aug 2025 04:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में केमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। हादसे में चार मजदूर झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन को लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
वेल्डिंग करते समय केमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में मंगलवार की दोपहर औद्योगिक क्षेत्र कमरौली स्थित केमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। इससे फैक्टरी में काम कर रहे चार श्रमिक झुलस गए। सभी को आनन फानन ट्रॉमा सेंटर, जगदीशपुर पहुंचाया गया। वहां से तीन को लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।   

विज्ञापन


घटना लखनऊ-वाराणसी हाईवे किनारे औद्योगिक क्षेत्र स्थित जय माता वैष्णव देवी (जेएमवीडी) इंडस्ट्रीज की है। कमरौली के रोड नंबर चार स्थित यह फैक्टरी रविशंकर जायसवाल की है। इसमें टैंक पर वेल्डिंग करते समय प्रेशर बढ़ने से केमिकल चटक गया। गर्म रासायनिक पदार्थ बाहर आ गया। इसकी चपेट में आकर श्रमिक जयप्रकाश (50) निवासी ब्यौरेमऊ शुक्ल बाजार, अशोक (48) निवासी ढूंढेहरी, संतोष (50) निवासी रोड नंबर चार और रामअवध (52) निवासी ढूंढेहरी गंभीर रूप से झुलस गए। 

बिजली सप्लाई बंद कर बालू डालकर आग पर काबू पाया

ट्रॉमा सेंटर आपातकालीन चिकित्सक डॉ. केडी शर्मा ने बताया कि जयप्रकाश, अशोक और संतोष की हालत नाजुक है। इसलिए उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। रामअवध का इलाज जगदीशपुर में जारी है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने इकाई की बिजली सप्लाई बंद कर बालू डालकर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग ने अनभिज्ञता जताई है। 

थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने कहा कि ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। अग्निशमन अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि औपचारिक जानकारी एकत्र की जा रही है। फैक्टरी कर्मचारी शत्रुघ्न सिंह ने स्वीकार किया कि टैंक पर काम करते समय प्रेशर ब्लास्ट से चार श्रमिक झुलसे हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है।

मौके पर अफरातफरी... श्रमिकों में दहशत

ब्लास्ट के बाद फैक्टरी परिसर में भगदड़ मच गई। श्रमिक जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। कई ने बाहर निकलते ही घटना की सूचना परिजनों को दी। श्रमिकों ने बताया कि टैंक पर लंबे समय से वेल्डिंग कार्य चल रहा था। सुरक्षा इंतजाम कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। अब घायल साथियों की गंभीर हालत से सभी में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें