फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार सवार चार युवक गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Fri, 27 Mar 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस के नौगजी चौराहे के पास बुधवार रात कार सवार चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और कारतूस सहित चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि चारों आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन



एसपी सरवणन टी ने बताया कि जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने अरशपदपुर के अरबाज, शेखाना के हर्षित अग्रवाल, पूरे बक्शी के अक्षय कुमार और कासिमपुर के शुभम सोनकर को पकड़ा है। कार की तलाशी में प्लास्टिक का रस्सा, लोहे की रॉड, सरिया, दो आरी, पेचकश, पाना, रिंच और टार्च भी मिले हैं।


बरामद सामान से स्पष्ट है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात करने की तैयारी में थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मिलकर चोरी की घटनाएं करते हैं और उससे मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें