फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: होली पर सड़क हादसों में गई चार की जान, दो घायल

Sun, 16 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामो के भोए गांव में रोते-बिलखते मृतक अजय कुमार के परिजन।- संवाद
विज्ञापन
जामो/जगदीशपुर (अमेठी)। होली पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जगदीशपुर के डोमाडीह निवासी रोहित गुप्ता (18), अचलपुर के सचिन कुमार (18), प्रतापगढ़ के अंतु कटेहटी के मदन मिश्र (25) व भोए गांव निवासी अजय कुमार पांडेय (28) की मौत हो गई। रंगों के त्योहार पर हुई मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन




जगदीशपुर के डोमाडीह गांव के रहने वाले रोहित बृहस्पतिवार रात होलिका दहन में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई। घायल रोहित की ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रोहित की मौत की खबर से होली का त्योहार मना रहे परिवार में कोहराम मच गया।

दूसरा हादसा गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर हुआ। अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र अजय कुमार शुक्रवार को बाइक से गांव के अभिषेक कुमार सरोज के साथ बाजार जा रहा था। गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर लालूपुर ढबिया के पास प्रतापगढ़ के रहने वाले मदन की बाइक से उनकी बाइक सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन



हादसे में बेटे के साथ अभिषेक व दूसरी बाइक पर सवार मदन व उनकी पत्नी ऋषिकला घायल हो गए। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अजय व मदन को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक व ऋषिकला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। होली के त्योहार पर अजय की मौत के की खबर से पत्नी स्वाति सिंह, बेटी अपराजिता व माता सुमन पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी तरह अचलपुर के रहने वाले सचिन कुमार शुक्रवार शाम बाइक से जगदीशपुर जा रहे थे। गौतमपुर गांव के पास सचिन की बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में घायल सचिन काफी देर तक खड्ड में पड़े रहे। देर शाम राहगीरों की नजर पड़ी तो अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचिन की मौत के बाद पत्नी सुनीता, माता कमलेश और बेटे अभी और अंश का रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों हादसे के समय बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिस कारण सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें