फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। उत्तर प्रदेश में अस्पतालों की स्थिति को लेकर विवादित बयान देना दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथी भारती को भारी पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर अमेठी पुलिस ने उन्हें सोमवार दोपहर रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया। कई घंटे तक जायस थाने में रखने के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए सुल्तानपुर ले गई।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती को पंचायत चुनाव की दृष्टि से अमेठी, रायबरेली व प्रयागराज जिले का प्रभारी बनाया है। प्रभारी बनाए जाने के बाद शनिवार शाम सोमनाथ जगदीशपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जगदीशपुर में उन्होंने प्रदेश में अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर विवादित बयान दिया था। विवादित बयान का वीडियो सामने आने के बाद रविवार को जगदीशपुर क्षेत्र के गांव हरपालपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता शोभनाथ साहू ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने सोमनाथ के खिलाफ धारा 505 व 153-ए के तहत केस दर्ज कर दिया। एसपी दिनेश सिंह ने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए जगदीशपुर प्रभारी आरके सिंह, शिवरतनगंज प्रभारी डीके सिंह व एसओ जायस भरत उपाध्याय की टीम गठित की।
टीम ने सोमवार दोपहर रायबरेली के कैनाल रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। जायस में लिखा पढ़ी व चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पूर्व मंत्री को कोर्ट में पेश करने के लिए सुल्तानपुर ले जाया गया।
पूर्व मंत्री को ढ़ूंढ़ते रहे कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर अमेठी पुलिस रायबरेली से निकली तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उनके पीछे चल पड़े। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को चकमा देने के लिए कुछ गाडियां फुरसतगंज थाने में रोक दीं और जिस वाहन में पूर्व मंत्री थे उसे लेकर जायस आ गए।
कार्यकर्ता फुरसतगंज थाने के सामने डटे रहे इसी बीच जायस पुलिस ने लिखापढ़ी पूरी कर चिकित्सीय परीक्षण कराया और उन्हें लेकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

आप नेताओं ने कार्रवाई को बताया तानाशाही
आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी हितेंद्र सिंह, संयोजक शिव प्रसाद कश्यप व मीडिया प्रभारी आवेश हनफी ने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया है। नेताओं का कहना था कि सरकार को केस दर्ज कर पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कराने के बजाए सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि सरकार की दमनकारी नीति से वे डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें