फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डेंगू पॉजिटिव मिले, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में वेक्टर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है। बीते पांच दिनों में जिले में पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं ठंड का मौसम शुरू होते ही सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह भर में जिले में डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि दो नवंबर को अमेठी के दरखा निवासी मनीष (20) तथा गौरीगंज के राजापुर निवासी अजीत (24), गौरीगंज के कटरा लालगंज निवासी ऋषभ शुक्ल (20) की चार नवंबर तथा गौरीगंज के राघीपुर निवासी पूनम सिंह (35) तथा गौरीगंज की ही अनीता (55) की छह नवंबर को डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया कि सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सभी की तबीयत पूरी तरह से ठीक है।
अस्पतालों में वार्ड आरक्षित
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी में डेंगू के लिए एक-एक वार्ड आरक्षित किया गया है। कहा कि इस समय पूरे जिले में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए सर्दी, जुकाम व बुखार के पीड़ित मरीजों को सूचीबद्ध कर उन्हें इलाज मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण-
तेज बुखार
तेज सिर दर्द
ठंड लगना
जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द
मतली और उल्टी
आंखों के पीछे दर्द
त्वचा पर लाल चकत्ते या लाल रंग के दाने
गंभीर होने पर मसूड़ों व नाक से खून भी आ सकता है
ऐसे करें बचाव-
मच्छरों को दूर रखने के लिए रिपेलेंट क्रीम, कॉइल आदि का इस्तेमाल करें।
मच्छरदानी का उपयोग करें
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
पानी को घर के पास इकट्ठे न होने दें
कूलर, गमले की ट्रे आदि में घर व घर के आसपास किसी भी जगह पानी इकट्ठे न होने दें
बाहर की और खुली चीजें खाने से परहेज करें
बुखार या डेंगू के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें
बिना डॉक्टर के परामर्श के दवा का सेवन बिल्कुल न करें
सर्दी-जुकाम के भी बढ़ रहे मरीज
ठंड शुरू होते ही सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में ठंडी चीजें, आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि के सेवन से बचें। सुबह व शाम के समय ही ठंड अधिक होती है ऐसे में अगर बाहर निकल रहे हैं तो गर्म कपड़ों का उपयोग करें। बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखें। समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें