फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिलिंडर लीकेज से लगी आग, दुकानदार झुलसा

Fri, 31 Jan 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पूरे अचली अहमदपुर गांव में बृहस्पतिवार को फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकानदार झुलस गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




पूरे अचली अहमदपुर गांव निवासी रामसूरत ठेला लगाकर फास्ट फूड की दुकान संचालित करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को रामसूरत घरेलू सिलिंडर से दुकान पर फास्ट फूड बना रहा था। इस बीच गैस लीकेज होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। आग देख आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना फायर कर्मियों को देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। लोगों ने सिलिंडर मौके से हटाते हुए झुलसे रामसूरत को अस्पताल पहुंचाया।


सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कुछ दी देर में आग पर काबू पा लिया। अस्पताल में रामसूरत का उपचार चल रहा है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि आग पर समय से काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। रामसूरत की भी हालत उपचार के बाद सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें