फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जूते के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 23 Oct 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कस्बे में आर्य समाज स्कूल के पास दीपावली की रात करीब एक बजे जूते-चप्पल के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा गोदाम आग की लपटों की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों द्वारा करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

संग्रामपुर निवासी राजेश शुक्ल ने बताया कि उन्होंने आर्य समाज स्कूल के पास गुड़मंडी निवासी राजेंद्र गुप्ता का मकान जूते-चप्पल के गोदाम के बतौर किराये पर ले रखा था। सोमवार रात दीपावली का त्योहार मनाने के बाद सभी दुकानें बंद थीं। देर रात करीब एक बजे अचानक गोदाम से धुआं और लपटें उठती दिखी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक राजेंद्र गुप्ता को सूचना दी। राजेंद्र ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने के बारे में बताया। राजेश शुक्ला ने बताया कि फायर बिग्रेड टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई और फिर आग बुझाना शुरू किया।
करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखे सभी जूते-चप्पल और पैकिंग सामग्री जलकर राख हो गई। बताया कि आग की चपेट में आकर गोदाम में मौजूद करीब 10 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर आग लगने का कारण पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें