फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक मैकेनिक की दुकान में लगी आग

Fri, 08 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। नहर कोठी चौराहा स्थित पूरे वादे सिंह मजरे जमालपुर रामपुर निवासी जितेन की मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



जितेन के पिता देवीदीन ने बताया कि बुधवार को उनके बेटे की शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को परिवार ससुराल से लौटने की तैयारी कर रहा था, तभी दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दुकान धू-धू कर जल रही थी। सूचना पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी और बहादुरपुर से दमकल की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


आग लगने से दुकान में रखा मरम्मत का सामान, उपकरण और बाइक पार्ट्स जल गए। हल्का लेखपाल आलोक यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें